Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार भले ही सप्ताह में 4 दिन खुल रहे हो लेकिन जितने खुल रहे है उसमें कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन के प्रयासों के बाद भी व्यापारी बाज नही आ रहे और दुकान के बाहर ताला लगा कर अंदर ग्राहकी करने का खेल जारी है। दुकानदारों के इस लुक्का छिपी के खेल में कोरोना का प्रसार भी लगातार हो रहा है। प्रशासन के साथ ऐसा ही खेल खेलने वाले कस्बे की कपड़े की सबसे बड़ी दुकानो में एक माने जाने वाली गिरधारी लाल सिंधी की दुकान को सीज कर दिया गया है। हाईस्कूल रोड पर स्थित इस दुकान के बाहर ताला था और अंदर ग्राहकों को घुसा कर समान दिया जा रहा था। सूचना पर पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास, एसआई हरीश गुर्जर, पुलिस एएसआई रविन्द्र सिंह आदी मौके पर पहुंचे और दुकान को आगामी आदेशो तक सीज कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकान में से लोगो को बाहर निकालने की कार्यवाही करते पुलिसकर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बड़े कपड़े व्यापारी की दुकान सीज करते पालिकाकर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गिरधारी लाल सिंधी की दुकान से बाहर निकाला गया बड़ी संख्या में लोगो को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकान में थे ग्राहक, बाहर ताला।