Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। कस्बे के मुख्य बाजार के मावा व्यापारी को विश्वास के आधार पर हनुमानगढ़ के व्यापारी को मावा भेजना महंगा पड़ गया क्यों कि हनुमानगढ़ के व्यापारी ने उसके पैसे देने के बजाए पूरा माल ही हड़प लिया। परेशान व्यापारी ने पुलिस की शरण ली है और अपने पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव छटासर निवासी अशोक जाट ने श्रीडूंगरगढ़ पुराने बस स्टैण्ड़ पर भादू मावा भंडार के नाम से दुकान कर रखी है। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह कैंचिया हनुमानगढ़ निवासी लीलाधर ब्रह्मण को वर्ष 2016 से मावा भेजता था। और विश्वास जमने पर वर्ष 2019 से उधार देनी भी शुरू कर दी। आरोपी ने वर्ष 2020 में वेयर हाऊस बनवाया तो उसका पेमेंट रोक लिया एवं और  लोन होने पर समस्त रुपए एक साथ ही दे देने का झांसा दिया। इस पर विश्वास कर अशोक वर्ष 2022 तक उसे मावा भेजता रहा। रुपए ज्यादा चढ़ने पर अशोक ने मावा भेजना बंद कर दिया एवं आरोपी से 15 जून 2023 को बैठ कर हिसाब किया तो उसके 762711 रुपए निकले। इस पर आरोपी ने उसे 12711 रुपए नकद दिए एवं 7.5 लाख रुपए का चैक कारपोरेशन बैंक का काट कर दे दिया। अशोक अपने बैंक में चैक जमा करवाने गया तो उसे पता चला कि कारपोरेशन बैंक का वियल बैंक आफ बडौदा में हो गया है एवं आरोपी द्वारा दिया गया चैक अमान्य है। इस पर उसने आरोपी से सम्पर्क किया तो आरोपी ने धोखाधड़ी की बात स्वीकारते हुए भुगतान करने से मना कर दिया। इस पर पीडित दुकानदार ने जरीए इस्तगासे मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को सुपुर्द की गई है।