Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। एक युवक को स्कूल के पास मुख्य सड़क पर तेज आवाज में गाने बजा कर अत्यधिक शोर मचाना भारी पड़ गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ी। आज सुबह करीब 10 बजे हेड कांस्टेबल आवड़दान अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले और झंवर बस स्टैंड के पास सरदारशहर रोड की ओर से बिना नम्बर का एक ट्रेक्टर जिसमें तेज आवाज में डेक व स्पीकर बज रहे थे को रोका। आवड़दान ने ट्रेक्टर चालक से लाइसेंस व परमिशन संबंधी कागज मांगे पर युवक के पास नहीं थे तो टीम ने लिखमादेसर निवासी 25 वर्षीय अशोक जाट को गिरफ्तार कर लिया और डेक व स्पीकर जब्त कर लिए।