Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। बुधवार सुबह की बड़ी खबर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की आई है जिसमें एक जनें की दुःखद मौत हो गयी है और दो जनें गम्भीर रूप से घायल हो गए है। गांव बाना के मेन बस स्टैंड रोड के मोड़ पर रिड़ी की ओर से आ रही एक सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक जनें की मौत हो गयी व दो अन्य घायल हो गए है। मौके पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना व सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए है। मृतक यूपी निवासी बताया जा रहा है और ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया है तथा मृतक का शव लाने के लिए एम्बुलेंस पहुंच रही है। पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गयी व एएसआई बलबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की अगली पूरी व पुख्ता रिपोर्ट के साथ…