Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। घर के बाहर खड़ी ट्रेक्टर ट्रोली चोरी हुई फिर चोर करीब 2 किलोमीटर दूर ट्रेक्टर छोड दिया व ट्रोली, बैटरी चोरी कर ले गए। रीड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र शिवरतन ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा नदंलाल पुत्र गोपालराम ब्राह्मण निवासी रीड़ी के नाम एक महेन्द्रा ट्रेक्टर है। वर्तमान में प्रताप बस्ती में उसके भूखंड पर निर्माण कार्य का काम चल रहा तो ट्रेक्टर ट्रोली उसने काम में लेने के लिए यहीं रखा हुआ था। 1 जनवरी की रात ये ट्रेक्टर ट्रोली भूखंड के पास ही खड़ा था और सुबह जब वह आया तो ट्रेक्टर ट्रोली वहां नहीं था। तो उसने खोजबीन प्रारंभ की, ट्रेक्टर उसे जैसलसर रोड पर मिल गया परंतु ट्रोली व बैटरी चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।