Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260723-WA0172
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2026। गांव तोलियासर में आयोजित प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीज़न-3 प्रतियोगिता गुरूवार को उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुई। गत दस दिनों से खेल मैदान में रोमांच छाया रहा जिसमें गांव के युवाओं व खेल प्रेमियों ने क्रिकेट का आनंद लिया। टूर्नामेंट में प्लेऑफ में जेपी एंटरप्राइज़ेज, जोधपुर वॉरियर्स, राजपुरोहित ज्वेलर्स और मीरा डॉमिनेटर्स ने स्थान बनाया। आईपीएल की तर्ज पर खेले गए क्वालीफायर मुकाबलों के बाद फाइनल में जोधपुर वॉरियर्स और जेपी एंटरप्राइज़ेज आमने-सामने हुईं। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर वॉरियर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी एंटरप्राइज़ेज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर टीपीएल सीज़न-3 का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं राजपुरोहित ज्वेलर्स की टीम तीसरे स्थान पर रही।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मनीष राजपुरोहित को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, शक्ति सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ तथा कमलेश भाटी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ चुना गया। खराब मौसम के कारण शनिवार को केवल विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। शेष पुरस्कार वितरण समारोह अब रविवार को श्री भैरव गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। जिसमें टूर्नामेंट के सहयोगियों, अंपायरों, कमेंटेटरों, श्रेष्ठ खिलाड़ियों, प्रसारणकर्ताओं तथा का सम्मान किया जाएगा। इसी समारोह में विजेता, उपविजेता एवं श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के चेक भी दिए गए।