Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
शनि अमावस्या पर कस्बे सहित गांवों में किया दान पुण्य, हवन में दी आहुतियां, देखें फ़ोटो।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। शनिवार को फाल्गुन अमावस्या पर नागरिकों ने दिन भर दान पुण्य किया। गोपाल गौशाला में बड़ी संख्या में माताएं पहुंची व गायों को गुड़ व चारा खिलाया। घरों में भी विशेष दान पुण्य के कार्य किए गए। श्रीरामानंद गौशाला में गायों को मीठी लापसी व दलिया खिलाया गया। गौशाला में हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें यजमानों ने आहुतियां दी। श्रीहरि मूंधड़ा परिवार, गौशाला अध्यक्ष हुकमाराम, रामचंद्र मोडसरा, मंत्री रामेश्वर लाल, जगदीश नाई, हरिराम सुथार, नेमीचंद सुथार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें व पूजन में भाग लिया।
गांव लिखमादेसर में श्रीजसनाथ नवयुवक संस्था के युवाओं ने गांव के आवारा गौ-वंश को 4 क्विंटल खल-चुरी खिलाई। बता देवें ये युवा प्रति अमावस्या को गौसेवा में अपनी सेवाएं दे रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में युवाओं ने शनि अमावस्या पर आवारा गौवंश की सेवा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीरामानंद गौशाला में हवन में आहुतियां देते यजमान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने बड़ी संख्या में गौवंश के लिए दान पुण्य किया।