Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2021। पुनरासर सीनियर टीम के सचिन सिद्ध जसनाथ क्रिकेट कप के प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहें। आज गांव में फाइनल मुकाबला बेनिसर व पुनरासर सीनियर के बीच खेला गया और बेनीसर ने पुनरासर को 6 विकेट से हराते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के कप्तान ओ.पी.गोदारा सहित पूरी टीम को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपए व ट्राफी दी गई। पुनरासर सीनियर उपविजेता रही और कैप्टन सांवर सिद्ध सहित टीम को 71 सौ रूपए व पुरस्कार दिए गए। सभी खिलाड़ियों को उपसरपंच हेतराम नाई द्वारा नगद व ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर जोरनाथ, बेस्ट बैट्समैन पंकज छींपा, बेस्ट फील्डर ओमप्रकाश गोदारा रहें। समापन समारोह में राजेंद्र सिद्ध, तारनाथ, पूर्व सरपंच रामप्रसाद सिद्ध, भरत सिद्ध, चुननाथ, शंकर सिद्ध, हरिनाथ, बलवीर सिद्ध, पूर्णनाथ सिद्ध सहित गांव के अनेक युवा उपस्थित थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर ने पुनरासर को 6 विकेट से हरा कर जीती श्री जसनाथ क्रिकेट ट्रॉफी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपसरपंच हेतराम नाई ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।