Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ जिले भर में पुलिस की कार्रवाइयां जारी है। सेरूणा थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में थाना क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।
थानाधिकारी इंमीचंद के निर्देशन में पुलिस दलों ने कांस्टेबल मुकेश की विशेष सक्रियता से दो कार्रवाइयां करते हुए कुल 718 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया व दोनों कार्रवाइयों में दो दो आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने सांवतसर रोही में बाधनूं रोड पर बीती रात करीब 1 बजे एक पिकअप से 10 पेटी शराब बरामद की। पुलिस टीम ने पिकअप को रूकवाया तो पिकअप सवार दो युवक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक युवक सांवतसर निवासी 18 वर्षीय नवरतन नायक को अरेस्ट कर लिया। टीम ने 10 पेटी में से कुल 480 पव्वे शराब बरामद की है। दो आरोपी बबलू बिश्नोई व सुनील बिश्नोई निवासी सांवतसर मौके से भाग छूटे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही। थानाधिकारी सहित एएसआई महेंद्र, कांस्टेबल सुभाषचंद्र, श्यामलाल, राजवीर सक्रियता के साथ शामिल रहें।

वहीं दूसरी कार्रवाई में एएसआई पूर्णमल ने 30 अगस्त की रात करीब 3 बजे गांव बींझासर में मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आम रास्ते दो बाइक सवार नजर आए। बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे तो पुलिस के पीछा करने पर युवक सफेद रंग का एक कट्टा फैंक कर भाग छूटे। पुलिस टीम ने कट्टे में से पांच कार्टून में 238 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए। थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बींझासर निवासी पवन सोनी व गोपाल जाट के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल विकास कुमार को दी गई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही व पुलिस टीम में थानाधिकारी सहित एएसआई पूर्णमल व महेंद्र व कांस्टेबल सुभाषचंद्र शामिल रहें।