Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद पूरे अंचल की स्कूलों में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाली स्कूलों में जश्न का माहौल है। स्टाफ व विद्यार्थियों में उत्साह उमड़ रहा है। मोमासर बास में स्थित मदर केडी उमा शिक्षण संस्थान में धूमधाम से उत्सव मनाया गया व विजय जुलूस निकाला गया। संस्थान के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि विद्यालय का 10वीं व 12वीं में शत प्रतिशत परिणाम रहा वहीं 8वीं व 5वीं बोर्ड में भी नन्हें मुन्नों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ढूकिया ने बताया कि स्कूल टॉपर छात्रा आकांक्षा पुत्री गिरधारी लाल सैनी ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं संगीता पुत्री मोहननाथ सिद्ध ने 96.67% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आमना पुत्री मुस्ताक अली तेली ने 95.20 % अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं दीनदयाल पुत्र बुद्धाराम ने 95%अंक व कन्हैयालाल पुत्र रावताराम ने 94.40% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। मंगलवार को आयोजित समारोह में निदेशक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। स्कूल के उत्साही विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। सभी विद्यार्थियों को मुंह मीठा करवाया गया।
स्कूल के एम.डी. उदयसिंह ढूकिया ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। ढूकिया ने बताया कि संस्थान में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रारम्भ है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को उनकी उम्र व समझ के अनुसार तकनीकी विधियों से शिक्षण करवाने की रणनीति सत्र 2026-27 के लिए तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित स्टाफ की टीम द्वारा शिक्षण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। वहीं समारोह में शिशु भारती पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध बाना, कानाराम गोदारा, भरतमल बुडानिया ने भी विद्यार्थियों को परिश्रम करने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।