Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 21.30.30 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2024। प्रति रविवार सुबह भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में एसएससी जीडी परीक्षा के लिए नि:शुल्क टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट सीरिज का आयोजन सफल रहा और भाग लेने वाले छात्रों ने इस नवाचार की सराहना करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इसे बेहतरीन अवसर बताया। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि आज के टेस्ट में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम रहने वाले छात्र या छात्रा को तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लासेज दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को कोचिंग फिस में 70 प्रतिशत छूट के साथ करंट अफेयर्स का वार्षिकांक दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। वहीं इस टेस्ट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी युवाओं व युवतियों को लाइब्रेरी जॉइन करने पर शुल्क में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। निदेशक ने बताया कि टेस्ट पेपर विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया। प्रति रविवार टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा जिसमें न्यूनतम शुल्क के साथ विद्यार्थियों को उनकी तैयारी को आंकने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 60 हजार पदों पर निकाली गई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, रेलवे, एनटीपीसी, एसएससी-जीडी आदि परीक्षाओं की नियमित टेस्ट सीरीज में विद्यार्थी नाममात्र के पंजीकरण शुल्क में टेस्ट देकर अपनी तैयारी को पूरा व पुख्ता कर सकेंगे। ये सभी टेस्ट सीरीज संबधित परीक्षा के पेर्टन, सिलेबस पर आधारित होगी और इनमें विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव होगा। रविवार को टेस्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के टेलीग्राम चैनल से जुड सकते है, इस चैनल का लिंक आगे दिया गया है :- https://t.me/Bharti_defence_academy_bikaner

कल से शुरू होगें नए बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में आगामी सोमवार, 18 नवम्बर से नए बैच शुरू हो रहे है। निदेशक ने बताया कि एसएससी-जीडी, रेलवे, एनटीपीसी, चतुर्थ कर्मचारी भर्ती, आरपीएफ आदि परीक्षाओं के नए बैच शुरू हो रहे हैं। इन बैच में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग की फीस में ही लाईब्रेरी, वाहन सुविधा, टेस्ट सीरीज व प्रिंटेड नोटस, कैरियर परार्मश की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी परिसर में ही उपलब्ध है।