Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-06-16 at 21.56.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्याम वाटिका का कल होगा उद्घाटन, आज निकली कलश यात्रा। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी नगर में नवनिर्मित श्याम वाटिका का अनावरण बुधवार को समारोह पूर्वक होगा। सुबह 7.30 बजे बाबा श्याम, सालासर हनुमानजी, ओसिया माताजी व शिवदरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन होगा। दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम जी महाराज के सान्निध्य में विधायक ताराचंद सारस्वत विधिवत वाटिका का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल होंगे। उससे पहले मंगलवार को दो दिवसीय समारोह प्रारंभ हुआ। जिसमें धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में उत्साहित महिला श्रद्धालुओं ने मंगल वेष में भाग लिया। यात्रा के दौरान श्याम बाबा के जयकारे लगाए गए। मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन हो रहा है, जिसमें चेतन्य दाधीच भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के आयोजक मांगीलाल भंवरलाल बिहानी परिवार द्वारा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली जा रही है।

बाल योग समर कैंप का शुभारम्भ, पहले ‍दिन 71 प्रतिभागियों ने लिया भाग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति के बैनर तले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए आयोजित बाल योग समर कैंप का शुभारम्भ मंगलवार को बाहेती भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरड़िया एवं योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। राठी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को संस्था की प्राथमिकता बताते हुए रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर बल दिया। मंत्री सुशील सेरड़िया ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि प्रथम दिवस 71 बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भागीदारी की। शिविर में बलराम बेनीवाल, दामोदर बोहरा, विष्णु शर्मा, एकता शर्मा, मनीष धामा, कौशल्या कलवानिया, लालचंद जाखड़, रामसुख बिस्सू, योगानंद कालवा एवं योगिता कालवा ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर विजयराज सेवग, सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत एवं मांगीलाल नाई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत देशनोक पहुंचे। उनकी अगवानी करने मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई देशनोक पहुंचे व कुमावत का स्वागत किया। माँ करनी के मंदिर में धोक लगाई व पुजारी ने विशेष पूजन संपन्न करवाया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर, मंत्री भवानीसिंह, जिला प्रवक्ता अशोक महावर, रमेश माली, नानूदास स्वामी, मदनलाल भारती, मोर्चा के देशनोक मंडल अध्यक्ष हरि सुथार शामिल रहें।

ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया सुथार ने, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने जालौर की ग्राम पंचायत देसू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। सुथार ने पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण करते हुए कहा कि सरकार आमजन को उनके अधिकार समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक राजपुरोहित ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को सरकार की प्राथमिकता व लक्ष्य बताया। शिविर में बंशीलाल सुथार, रिखबेश सुथार, जसवंत सिंह, महावीर सिंह, पूरण सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी।