Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्रियंका ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की निवासी प्रियंका सोनी ने फलोदी में आयोजित राजस्थान स्टेट क्लासिक बैंच प्रेस चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रियंका ने 26 व 27 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 84 केजी भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीत ली। आयोजकों ने उन्हें गोल्ड मेडल सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उनकी माता आशा सोनी सहित परिजनों ने उनका स्वागत किया।

 

पूनरासर पहुंचे विधायक ने क्षेत्र में खुशहाली मांगी, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत बुधवार को पूनरासर पहुंचे और बालाजी मंदिर व पालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। विधायक ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया व पालिका बोर्ड बनाने की बधाई देते हुए आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी व निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महंत प्रेमनाथजी सहित सोहननाथ, रूपनाथ, नौरंगनाथ, अमरनाथ, भागूनाथ, प्रहलादनाथ, अर्जुननाथ, कोजूनाथ, पदमनाथ, चैननाथ एवं चुननाथ, भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद रहें।

पेयजल व्यवस्था पर विकास मंच ने उठाए सवाल, वार्डवार निगरानी समिति बनाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। शहर की अव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंच ने वार्डवार पेयजल निगरानी समिति गठित करने और व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन में मंच ने शहर में पेयजल आपूर्ति का निर्धारित समय तय करने, व्यर्थ बह रहे पानी और लीकेज को दुरुस्त करने, प्रत्येक वार्ड में पार्षद की निगरानी में नियमानुसार समिति गठित करने तथा पानी की टंकियों व जलस्रोतों की नियमित सफाई एवं समय पर मरम्मत करवाने की मांग की। मंच ने कहा कि अनियमित आपूर्ति के चलते कहीं पानी व्यर्थ बह रहा है, तो कहीं लोग कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। दूषित पेयजल से विभिन्न बीमारियों के प्रकोप की बात कही गई। कालूबास के वार्ड 40 में मीठे पानी की आपूर्ति का प्रबंध करने की मांग की गई। मंच कार्यकर्ताओं ने पेयजल स्रोत की जांच करवाने की मांग करते हुए मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही। इस दौरान मंच से पार्षद कैलाश प्रजापत, घनश्याम सुथार, भंवरलाल, रमेश कुमार पुरोहित, जितेंद्र स्वामी, देवीलाल, हनुमान, तज्जू देवी के प्रतिनिधि सहित मंच के संयोजक शूरवीर मोदी व जतन सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।