Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल दवा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान रखेंगे बन्द, पैदल पहुंचेंगे एसडीएम कार्यालय, सौंपेंगे ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 मई को देश के दवा विक्रेताओं की हड़ताल रहेगी। इसी के तहत कस्बे के दवा विक्रेता भी हड़ताल पर रहेंगे और अपने प्रतिष्ठान बन्द रखेंगे। इसको लेकर केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंागों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन दवाईयों की बिक्री पर रोक लगाने, बाजार में बिक रही नकली दवाईयों की ब्रिकी पर सख्ती, नकली दवाईयों का कारोबार पूर्णतया बंद, झोलाछाप डॉक्टरों से देश को बचाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसको लेकर बुधवार सुबह एसोसिएशन से जुड़े सभी दवाई विक्रेता तुलसी अस्पताल के पास सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। यहां से पैदल उपखण्ड कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

खेत में उतरा हाई वोल्टेज करंट, बकरी जिंदा जली, गडरिया बाल-बाल बचा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सातलेरा गांव की रोही में मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया। कृषि कुओं की 11 केवी बिजली लाइन के जर्जर पोल से उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक बकरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गडरिया महावीर प्रसाद मेघवाल बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार दिखनादी रोही में बकरी चराते समय अचानक जर्जर बिजली पोल से करंट नीचे फैल गया। करंट की चपेट में आते ही बकरी तड़पने लगी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ आग लग गई। खतरे का अंदेशा होते ही गडरिया मौके से दूर भागा और अन्य भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित हटाया। सूचना मिलने पर कृषि कुआं संचालक मानाराम मेघवाल ने तुरंत जीएसएस को जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। करंट फैलने से खेत की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली और सिंव में भी आग लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार जर्जर पोल बदलने की शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।