Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बीकानेर कार्यक्रम में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए धनेरू के ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब की जयंती पर जनसभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि दोनों महापुरूष सामाजिक समरसता के प्रतीक रहें और नारी शिक्षा के अग्रदूत तथा समता एवं समानता की अलख जगाने वाले महापुरूष थे। जिनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं तथा महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती पर आयोजित समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू गांव से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आईदान पारीक ने बताया कि गांव से बस लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। गांव के कुंभाराम, चूनाराम, नंदलाल, पोकरराम, हुकमाराम, पुनाराम, नेतनाथ, कालू नायक, भोजाराम, पीथाराम, हरजीराम, सीताराम, लेखराम, नेमदास, पोकरराम, मांगीलाल, मोतीराम, नथमल, कुंभाराम, मामराज, रुक्मादेवी, पूर्व सरपंच पद्माराम, बंसीलाल, कुंभाराम, चंद्राराम, कुसलाराम, भोजाराम, शंकराराम, अन्नाराम, ओमाराम, बक्साराम आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता बरजलाना जोहड़ धनेरू से बीकानेर पहुंचे।

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की दर्दनाक मौत, भाई ने जीप चालक के खिलाफ दी रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में धीरदेसर चोटियान निवासी 35 वर्षीय बीरबलराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल की अकाल मौत हो गई। मामले में मृतक के छोटे भाई मांगीलाल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई बीरबलराम रविवार रात को श्रीडूंगरगढ़ से सामान लेकर जेतासर रोही में स्थित अपने काश्तशुदा खेत जा रहें थे। दोनों अपनी अपनी बाइक पर सड़क किनारे अपनी साईड में चल रहें थे। बीरबलराम जैसे ही तंवर होटल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक जीप ने लारवाही व गफलत में चलाते हुए तेज गति से रोंग साइड आकर उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बीरबलराम की मौके पर ही मौत हो गई। जीप चालक जीप छोड़कर भाग छुटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।

17 से 22 के बीच फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने 17 से 22 अप्रैल के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में फिर मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागौर व आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान तेज आंधी तूफान, बारिश की गतिविधियां होने, बिजली गिरने की संभावना, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की कहीं कहीं संभावनाएं जताई है।

उपखंड अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने 9 अप्रैल को आयोजित जनसुनवाई की परिवादों पर हुई प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी रहें मौजूद। शर्मा ने सभी अधिकारियों को समस्याओं के समाधान त्वरित करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।