Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2021। राजस्थान सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अपने संबोधन में वे भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल पर जमकर बरसे। मेघवाल ने कहा कि भाजपा की साम्प्रदायिकता, तानाशाही से देश को मुक्त कराने के लिए नागरिकों को एकजुट होकर दुबारा आजादी की लड़ाई लड़कर लोकतंत्र को कायम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद अर्जुनराम मोदी के पीछे खड़े होकर फोटो खिचांने के अलावा कोई काम नहीं करते और आगामी चुनाव में जनता को इनका सूपड़ा साफ कर देगी। मेघवाल ने मोदी को किसान विरोधी बताते हुए राजस्थान में दुबारा कांग्रेस सरकार बनाने के लिए साथ व समर्थन मांगा।

श्रीडूंगरगढ़ की ये जिम्मेदारी ओढ़ी..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन का क्षेत्र को फायदा ये हुआ कि मंत्रीजी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ जल जीवन योजना में जुड़ा हुआ है परन्तु यदि क्षेत्र का कोई गांव रह गया हो और उसे जुड़वाना मेरी जिम्मेदारी होगी। मंत्री ने कहा कि पूरे जिले के कार्य प्राथमिकता से करूंगा।

आभार व्यक्त किया, इनका नाम लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि मंत्री मर्यादा नहीं भूले को मेघवाल ने याद रखा और उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी की बात ही अधिक की। मेघवाल ने सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का नाम लिया व कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात दोहराई। उन्होंने स्वागत के लिए जनता का आभार जताते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, केसराराम गोदारा का नाम भी लिया।

ये रहें मंच पर उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री गोविंदराम मेघवाल के साथ मंच पर उनकी बेटी सरीता चौहान, बेटा गौरव चौहान, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्री देवी गोदारा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मूलाराम थोरी उपस्थित रहें।

ये रहें स्वागत कार्यक्रम में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान पति केसराराम गोदारा की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी शामिल हुए। भगवानाराम गोदारा ने मंत्री को साफा पहनाया तथा सेवादल के विमल भाटी, सजंय करनानी, राजेंद्र बापेउ, हरिराम गोदारा, टेमाराम मेघवाल, रेखाराम कालवा, मोतीराम बाना, राजेश मण्डा, राधेश्याम सारस्वत, विजयराज सेवग, रिद्धकरण दर्जी, मूलचंद स्वामी, सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, गोरधन खिलेरी, किशन गोदारा, हेतराम जाखड़, अमराराम गाँधी, बिरबल गोदारा, ओमप्रकाश बाना, रामेश्वर लाल गोदारा, भवरलाल गरुवा, हेमाराम खिलेरी, मुकननाथ सिद्ध, सोहन नेण, मालाराम प्रजापत, भिखाराम जाखड़, ओमप्रकाश सारण, लालचंद कडवासरा, गोपीराम जानू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तुलछिराम चोरडिय़ा, राधेश्याम सारस्वत, रिद्धकरण झाँकल, हिरालाल माली, रघुनाथ सैनी, भंवरलाल रेगर, चंपालाल रेगर, सत्यनारायण जाट, दाऊद काजी, शयामसुन्दर दर्जी, प्रदीप पुरोहित, प्रहलाद सोनी, रमेश प्रजापत, संदीप मारू, नानूराम कुचेरिया, रायचन्द धारणियां, सोहनलाल महिया, कोडारमा भादू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी ने सरिता चौहान को चुनड़ी ओढाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संविधान दिवस पर डॉ. बी.आर.अंबेडकर का चित्र मंत्रीजी को भेंट किया।