Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के टेक्सी स्टैंड से एक गाड़ी को किराए पर लेकर जाने, अपने साथी को बीच रास्ते मे धक्कामुक्की कर गाड़ी से नीचे फेंकने, ड्राइवर को पीछे छोड़ गाड़ी भगा ले जाने और बस में भिड़ाने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में तीन जनो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। परिवादी गांव जैतासर निवासी श्रवण कुमार ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि वह गत 13 जुलाई को टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। तो वहाँ कस्बे के निवासी सुरेंद्र प्रजापत व मोहन मेघवाल आये व 1300 रुपये में राजेडू के लिए गाड़ी किराए पर कर के उसे अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रास्ते मे गंगाराम मीणा व अजीज को भी साथ बैठा लिया। रास्ते मे गांव कल्याणसर नया पहुंचे तो सुरेंद्र, गंगाराम, अजीज ने मिल कर चौथे व्यक्ति मोहन के साथ धक्कामुक्की करते हुए उसे गाड़ी से गिरा दिया। वहां से आगे जाकर परिवादी श्रवणकुमार ने पेशाब करने के बहाने से गाड़ी रोकी तो आरोपी गंगाराम व अजीज उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। परिवादी एंव सुरेंद्र बस में चढ़ कर पीछे गए तो देखा कि आगे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त पड़ी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी एवं गाड़ी को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेंगे।