Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट के दौर में किसान जहां आंदोलनरत है वहीं दूसरी ओर सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपनी कक्षाएं छोड़ कर मूलभूत आवश्यकताओं सहित शैक्षणिक मांगों को लेकर मुठ्ठियां तानी और जम कर नारे लगाए। छात्राएं महाविद्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय की ओर जुलुस में रवाना हुई। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। एसएफआई के बैनर तले छात्राओं ने एसडीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन भेज कर महाविद्यालय में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति करने, पुस्तकें वितरण करने, पेयजल व्यवस्था करवाने, स्थाई भवन एवं खेल मैदान की मांग उठाई। शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई चौपट होने की बात कहते हुए छात्राओं ने जम कर अपना रोष जताया एवं शीघ्र स्थाई शिक्षक नहीं लगाए गए तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। एसएफआई के तहसील सचिव गोपी पूनियां ने बताया कि इस दौरान छात्रा नेता निकिता मोदी, एकता शर्मा, बसंती लांबा, अंजलि, चचंल, पायल सेन, मनीषा, प्रियंका, सुनीता, गायत्री, पार्वती, कोमल सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने रोष प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा और चौधरी ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।