Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव ऊपनी में रहने वाली अपनी नाबालिक भाणजी को उसके ननिहाल जोधासर ला रहे मामा को उस समय झटका लगा जब श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर बस बदलने के दौरान एक युवक मामा की आंखों में धूल झोंक कर युवती को अपने साथ बाईक पर भगा कर ले गया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जोधासर निवासी ओमाराम नायक 15 दिसम्बर को गांव ऊपनी से अपनी भाणजी को लेकर जोधासर जा रहा था। बस में उसकी नाबालिग भाणजी उसके आगे बैठी थी एवं बस में भीड़ भी थी। बस के घूमचक्कर पहुंचने पर उसकी भाणजी बस से उतर गई एवं भीड़ कम होने पर वह भी उतरा तो उसकी भाणजी गायब हो गई। उसने आसपास पूछा तो पता चला कि उसे मेघाराम नायक अपने साथ मोटरसाईकिल पर बैठा कर भगा ले गया है। उसने तलाश की एवं परिजनों को बताया कि पता चला कि मेघाराम ने उसकी भाणजी को पहले एक मोबाईल भी दिया था एव गांव कल्याणसर नया निवासी धीराराम मेघवाल ने उसकी भाणजी को भगाने में मेघाराम नायक की सहायता की है। मामा ने दोनो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अपनी भाणजी को ढूंढ़ने एवं वापस सुपुर्द करवाने की गुहार लगाई है। ओमाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी भाणजी अनपढ़ है एवं उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसके कोई सगा भाई भी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सुपुर्द की है।