Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। आज रात मुख्य बाजार में स्थित गोपालदास चौक पर चंग धमाल का रंगारंग आयोजन किया जाएगा। कस्बेवासियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रामगढ़ शेखावाटी की प्रसिद्ध चंग टीम द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। राजस्थान की प्रसिद्ध रामगढ़ की याराना डफ्फ मंडल के शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार होगी। आयोजन की व्यवस्थाए व तैयारियां करने के लिए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के स्वयंसेवक जुट गए है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से की जा रही है। आयोजकों ने सभी कस्बेवासियों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

कल तोलियासर में होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीभैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कल बुधवार को तोलियासर के भैरव मंदिर प्रांगण में धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा व मास्टर नानू द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में 2 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल फूल श्रद्धालुओं पर बरसाए जाएंगे। मंडल सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर फागोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।