Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ 220केवी जीएसएस पर रखरखाव संबंधी जरूरी कार्य किया जाएगा। एईएन राजूराम मीणा ने बताया कि यहां रखरखाव संबंधी कार्य होने के कारण 132 केवी जीएसएस रीड़ी, ऊपनी व कीतासर की सप्लाई बंद रहेगी। जिससे सुबह 6 बजे से 9 बजे तक इससे जुडे सभी गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। बता देवें 132 रीड़ी से गांव रीड़ी, जाखासर, सराणा जोहड़, नोसरिया, मिंगसरिया, बाडेला, बाना, हथाना, इंदपालसर के सारे बास, कल्याणसर नया गांवो की घरेलू व कृषि आपूर्ति बाधित होगी। वहीं 132 ऊपनी जीएसएस से ऊपनी, दुसारणा, बापेऊ राजेडू, कल्याणसर पुराना की घरेलू व कृषि आपूर्ति बाधित होगी। कीतासर 132 जीएसएस से जुडे कीतासर, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गा के 33 केवी बंद रहेगी जिससे इनसे सप्लाई बाधित होगी। आप सभी ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सकें।