Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। कैंसर जैसे महाभयंकर रोग से पीड़ितों की संख्या लगातार देशभर में ही नहीं गांवो में बढ़ रही है और ऐसे में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आर. रूँगटा कल आडसर बास के मूंधड़ा मंदिर में आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का आयोजन राजस्थान प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया जा रहा है। मंच के मनमोहन राठी ने बताया कि कैंसर से पीड़ित या कैंसर के लक्षणों वाले रोगी जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। शिविर में मेमोग्राफी मशीन, डिजिटल एक्स रे, डेन्टल चेयर, पास व सीए 125 मशीन की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। शिविर सहयोगी धनराज, भीकमचंद, हेमराज पुगलिया परिवार है।

तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कल होगा निःशुल्क शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेत्र रोग, यूरोलॉजी, दंत रोग से पीड़ित रोगी शनिवार को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल गुप्ता, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हरीश अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गोरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन बीमारियों से पीड़ित रोगी शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।