Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र विद्युत विभाग अपने कार्यों व प्रगति को कल उत्सव के रूप में मनाएगा। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया तथा जोधपुर डिस्कॉम श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कल तेरापंथ भवन उपरलो में समारोह आयोजित होगा। क्षेत्र में विद्युत संबंधी प्रगति और वर्ष 2047 तक आकांक्षाओ को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी साक्षी बनेंगे। विभाग के अधिशाषी अभियंता विष्णु मैथी ने बताया कि आईपीडीएस योजना में श्रीडूंगरगढ़ शहर में केबलिंग, अंडर ग्राउंड केबलिंग तथा 33 केवी जीएसएस का कार्य किया गया। सौभाग्य योजना में मात्र 500 रुपए में घरेलू कनेक्शन दिए गए तथा दीनदयाल ज्योति योजना में खेतों ढाणियों में बिजली पहुंचाई गई। विभाग के सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजन की तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया गया है।