Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
tara
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। आदर्श शिक्षकों के सम्मान की परम्परा में 27 मार्च, रविवार को पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र, गो सेवी, ताराचंद इन्दौरिया का नगर की 25 से अधिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस अभिनंदन समारोह समिति की तैयारियां समिति के अध्यक्ष द्वारा पूर्ण कर ली गई है। कस्बे के उद्यमी लक्ष्मीनारायण सोमानी ने बताया कि नगर की सभी संस्थाओं की ओर से गुरुजी इन्दौरिया को सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे तथा उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को व्याख्यायित करते हुए एक भव्य स्मारिका अभिनंदनिका का प्रकाशन किया गया है। जिसका विमोचन कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व कुलपति पशुपालन एवं आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय,बीकानेर डाॅ ए के गहलोत करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य महारानी सुदर्शना महाविद्यालय डाॅ उमाकांत गुप्त होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो विमला डूंकवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड,नई दिल्ली) डाॅ अजय चौपड़ा (पूर्व संयुक्त निदेशक-शिक्षा निदेशालय) डाॅ बालकृष्ण कौशिक (धर्म शास्त्राचार्य ) होंगे। अभिनंदन समारोह समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि गुरुजी ताराचंद जी इन्दौरिया के सम्मान हेतु नगर की प्रसिद्ध सभी संस्थाओं के पदाधिकारी समारोह में मौजूद रहेंगे तथा गाजे बाजे के साथ उनका सम्मान किया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप पांच लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि भी समर्पित की जाएगी।
स्मारिका का संपादन रवि पुरोहित तथा विजय महर्षि ने किया है। समारोह में बाहर से विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है। कतिपय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी गुरुजी के सम्मान में प्रस्तुत की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ताराचंद इन्दौरिया ने श्रीडूंगरगढ़ में हजारों पेड़ों को लगाने तथा संरक्षण का कार्य किया है। वे प्रति दिन इस निमित्त अपना समय देते हैं। इन्दौरिया जी का अपना एक बड़ा शिष्यवर्ग है। उनके शिष्य वर्ग में सम्मान की सूचना से प्रसन्नता का वातावरण है तथा अनेक शिष्य इस अवसर पर प्रवास से समारोह में भाग लेने आएंगे।