Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-08 at 9.11.01 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। गांव सत्तासर में राउमावि के स्कूल में कक्षाकक्ष निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के अंतर्गत गांव के दानदाता परमेश्वरलाल शर्मा ने सहयोग का बीड़ा उठाया है। विद्यालय के शिक्षक सांवरमल गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए कक्षा कक्ष प्रर्याप्त नहीं होने के कारण दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को बाहर बरामदे में बैठाया जाता है। इस स्थिति पर गांव के भामाशाह परमेश्वरलाल शर्मा से चर्चा की गई। शर्मा को विद्यालय में कक्षा कक्ष की कमी के बारे में जानकारी दी और उन्हें राज्य सरकार की योजना के बारे में बताया गया। शर्मा ने तुरंत विद्यार्थी हित में नए कक्षा कक्ष के निर्माण की सहमति देते हुए 4 लाख रूपए की राशि ज्ञान संकल्प पोर्टल पर जमा करवा दी। इसी के साथ योजना के अनुसार 6 लाख रूपए सरकार की ओर से जारी कर दी गई। गोदारा ने बताया कि समग्र शिक्षा बीकानेर द्वारा विद्यालय में कक्षा कक्ष नवनिर्माण के लिए 6+4= 10 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। परमेश्वरलाल शर्मा द्वारा छात्रहित में शाला के लिए दिए इस योगदान के लिए गांव सहित आस पास के क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है। विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए भामाशाह ने दिए 4 लाख रूपए, 6 लाख दिए सरकार ने, 10 लाख से होगा नवनिर्माण।