Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरूवार को हुए आयोजनों की एक साथ खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है न्यूज ब्रिफिंग में।

सामाजिक कार्यकर्ता करेगें जन जागरण बैठकें, लिया निर्णय, पढ़ें पिछड़े वर्ग से जुडी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2022। भीम सेना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया की अगुवाई में पिछड़े वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुई। भरत लखासर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछड़े वर्ग में सामाजिक, राजनैतिक चेतना का प्रसार करने के लिए सभी गांवों बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में धर्माराम नायक, चेतन भारतीय, एडवोकेट नारायण पंवार, एडवोकेट रामनिवास शीला, डूंगरराम मोयल, भागूराम आदि मौजुद रहे एवं सभी ने एक स्वर में सामाजिक चेतना एवं समाज में शैक्षिक उत्थान, कुरीतियों के त्याग आदि के लिए बैठकों का सफल आयोजन करने का आह्वान किया।

वेट लिफ्टिंग में सारस्वत ने जीता जिला स्तरीय गोल्ड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2022। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जवाहर मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की युवा खिलाड़ी भूमिका सारस्वत ने 49 किलो भार वर्ग में जिला स्तर पर गोल्ड हासील किया है। मंच के अरूण व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर की कई स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया एवं भूमिका ने क्रमश: 85, 90 और 60 किलो भार उठा कर जिला स्तरीय स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मैडल प्राप्त करती भूमिका सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की युवा खिलाड़ी जिला वेट लिफ्टिंग में रही विजयी।

एसबीआई मुख्य ब्रांच में मनाया जाएगा सुपर शुक्रवार हाथों हाथ खुलेगें खाते, होगा विशेष शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में 18 नवम्बर को सुपर शुक्रवार मनाया जाएगा। प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि इस मौके पर बैंक शाखा में विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं के हाथों हाथ खाते खोले जाएगें। शिविर के दौरान एसबीआई में खाता खुलवाने के इच्छुक ग्राहकों को अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड और अपना फोटो लेकर आना होगा।