Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ग्रामीण सेवा फ़ॉलो-अप शिविर कल होगा पूनरासर, समंदसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलो-अप शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि बुधवार को बीकानेर के कालासर, लूणकरणसर के सहनीवाला, और उदाणा, श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर और समन्दसर, कोलायत के हदां, बज्जू के बज्जू तेजपुरा, पूगल के पहलवान का बेरा, छत्तरगढ़ के 1 केएम, खाजूवाला के सामरदा और नोखा के रोडा और उदासर में शिविरों का आयोजन होगा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस मनाया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को बीकानेर स्थित शांति निकेतन, मोहता भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल के नेतृत्व में क्षेत्र से अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। लालचन्द गोयल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक भादर मेघवाल सहित बीकानेर जिले की विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।