Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1-श्वेताबंर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनी सुशीला पुगलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पद पर सुशीला पुगलिया के नाम की औपरचारिक घोषणा आज सुबह आमसभा में चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार डागा ने की। सहायक चुनाव अधिकारी कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि 27 मई को लाडनूं में गुरू इंगित को शिरोधार्य करते हुए अध्यक्ष पद के लिए सुमति पारख ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद शेष प्रत्याशी छतरसिंह बोथरा, प्रदीप पुगलिया एवं संजय पुगलिया ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। आज विधिवत घोषणा के बाद समाज के मौजिज लोगों ने पुगलिया को शुभकामनाएं दी व सुमति पारख के निर्णय को समाज में प्रेरणीय बताया।

2- ऊपनी में आयोजित श्रीराम कथा में कान का कच्चा ना होने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी की श्रीवासुदेव गौशाला समिति में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कथावाचक राकेश पारीक ने मंथरा की कुमंत्रणा और कैकेयी के वरदान प्रसंग का उल्लेख करते हुए परवार में कान कच्चा होना खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि कान का कच्चा हो उसे कुमंत्रणा से बरगला कर परिवार का नुकसान किया जा सकता है। पारीक ने कहा कि घर परिवार में त्याग प्रेम के बीज बोने चाहिए जिससे सदव्यवहारी बच्चों का निर्माण हो सके। पारीक ने राजा जनक के दरबार, धनुष यज्ञ, शिव धनुष खंडन के प्रसंगो का उल्लेख किया। लोकजीवन से जोड़ते हुए राम कथा को प्रत्येक घर परिवार के लिए प्रेरणीय बताया। गौसेवा संघ के जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि कथा के दौरान गौसेवा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अनेक दानदाताओं ने गौसेवा में सहयोग की घोषणाएं की। समिति सदस्यों द्वारा कथा की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली जा रही है। बता देवें कथा की पूर्णाहुति 2 जून को होगी व हवन पूर्णाहुति 3 जून को किया जाएगा।

3- गांव देराजसर में बिजली आपूर्ति 27 घंटे बाद हुई बहाल, रातभर कार्मिकों ने की भागदौड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आए रेत के बवंडर ने क्षेत्र के बिजली तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित किया। क्षेत्र में देराजसर फीडर के 66केवी टॉवर पर तार टूट गया जिससे देराजसर गांव व रोही, नारसीसर गांव व रोही तथा गोपालसर की रोही में आपूर्ति बाधित हो गई। जेईएन सुशील छिंपा ने बताया कि विभाग की एफआरटी रातभर भागदौड़ करती रही परंतु सफलता नहीं मिली। अलसुबह बेनीसर के पास 33 केवी लाइन के टावर का तार टूटा मिला और इस फाल्ट को निकालने के लिए दूसरी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रविवार रात करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब 27 घंटे बाद घरेलू बिजली शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं क्षेत्र के कई गांवों व फीडरों में फाल्ट आने से कहीं रविवार सुबह तो कहीं दोपहर और कहीं शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई है।

4- तुलसी दीदी की सेवाओं का किया सम्मान, मौजिज ग्रामीणों ने दी विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में 36 साल सेवाएं देने वाली एएनएम तुलसी दीदी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर ग्रामीणों ने उनका भावभरा सम्मान किया। वक्ताओं ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। ग्रामवासियों की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देराजसर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और आशा सहयोगिनी ने 11 हजार रूपए की माला पहनाई। तुलसी दीदी ने सभी सहयोगितयों का आभार जताते हुए ग्रामीणों के स्नेह के लिए कृतज्ञता जताई। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुई व स्टाफ के साथ नाचते गाते उन्हें घर तक पहुंचाया। कार्यक्रम में दुलचासर पीएचसी का स्टाफ मनीष, सरोज, चंद्रकला, दीपक, उग्रसेन, स्वाति, मनुश्री, तारावती, जेठाराम, मुन्नीराम, कांशीराम, किरण ने उपहार देते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, भाजपा नेता बजरंगलाल सारस्वा, देराजसर जीएसएस अध्यक्ष लिखमाराम भादू, हड़मानाराम भादू, एडवोकेट रामेश्वरलाल सारस्वा, रिखाराम लेघा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दुलचासर प्रभारी डॉ जगदीश चौधरी, नत्थुराम नाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। मंच संचालन पूर्व उप सरपंच महेश सारस्वत व वरिष्ठ अध्यापक भोमाराम दुगरिया ने किया।