Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

राउमावि सुरजनसर में 12वीं के परिणाम का मनाया उत्सव, गायत्री रही टॉपर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद क्षेत्र भर के विद्यालयों में श्रेष्ठ परिणामों का उत्सव स्कूलों में मनाया जा रहा है। गुरूवार को राउमावि सुरजनसर में सत्र 2025-26 में कला वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल व विद्यालय स्टाफ की अगुवाई में विद्यार्थियों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, राउप्रावि उदासर चारणान के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, अनेक मौजिज ग्रामीण व अभिभावक भी शामिल हुए। डीजे के साथ जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल का 12वीं बोर्ड में शत प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा के कुल 36 विद्यार्थियों में से 4 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 10 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। छात्रा गायत्री शर्मा 95% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही है। दूसरे स्थान पर कविता बावरी ने 94% अंक तथा तीसरे स्थान पर कौशल्या ने 93% अंक हासिल किए है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ का आभार जताते हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी।

कल प्रारंभ होगी भागवत कथा, संतोष सागरजी करेंगे कथा का वाचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास स्थित मोहता पैलेस में कल से सप्तदिवसीय भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। यहां क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागर जी कथा का वाचन करेंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन होगा और यात्रा कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा वाचन होगा। 10 अप्रैल को पूर्णाहुति हवन संपन्न करवाया जाएगा। आयोजक कन्हैयालाल जोशी परिवार द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राष्ट्रीय किसान संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन, रखी कई मांगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय किसान संघ ने गुरूवार को एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कई मांगे रखी। संगठन के तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा, संयोजक चूरू मोहनलाल बिस्सू, तहसील उपाध्यक्ष नानूराम सुथार ने ज्ञापन देते हुए कृषि उपज मंडी में टीन शेड व्यापारियों से खाली करवाने, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, सरकारी खरीद एजेंसी को खरीद सही ढंग से करवाने के निर्देश देने व बेमौसम बरसात से हुए नुकसान का आंकलन करवा किसानों को मुआवजा देने की मांग की।