Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-07 at 19.48.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भारती निकेतन के पहलवानों ने जीते 22 स्वर्ण पदक सहित अनेक खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल के पहलवानों ने 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई खिताब हासिल कर जिले में अपनी धाक जमाई है। स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में कुल 33 पदक जीते है। जिसमें 22 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य पदक जीते है। इनमें स्वर्णपदक विजेता राज्य स्तर पर खेलने जाएंगे। 14 वर्षीय बालक वर्ग में 35 किलो भारवर्ग में राजेश ने रजत पदक, 38 किलो में जयवीर ने स्वर्णपदक, 44 किलो में मोहित ने स्वर्णपदक, 48 किलो भारवर्ग में शिवलाल ने कांस्य पदक, 57 किलो में वेदांत ने स्वर्णपदक, 68 कलोभार वर्ग में मंथन ने स्वर्णपदक व 75 किलो भारवर्ग में हरिओम मंडा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में 50 किलो भारवर्ग में अंबिका ने स्वर्णपदक, 58 किलो में प्रियंका ने स्वर्णपदक, 62 किलो में हिमानी ने स्वर्णपदक व 54 किलो में दामियंत्री ने कांस्य पदक जीता। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में मेघना ओझा ने 65 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल, कृष्णा जोशी ने 69 किलो में गोल्ड मेडल, माया जाखड़ ने 73 किलो में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में सुमन ने 62 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल, प्रियदर्शनी ने 65 किलो में गोल्ड मेडल जीता। 17 वर्षीय बालक वर्ग में दिग्विजय सिंह ने 71 किलो में गोल्ड मेडल, चेतन दास ने 60 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल, दिनेश ने 48 किलो में गोल्ड मेडल, विनेश ने 51 किलो में गोल्ड मेडल (ग्रीको रोमन), धर्मेंद्र चाहर ने 45 किलो में सिल्वर मेडल (ग्रीको रोमन), संजयपाल सिंह ने 51 किलो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में 19 वर्षीय छात्र वर्ग के 63 किलोभार वर्ग में रविंद्र सिद्ध ने गोल्ड मेडल (ग्रीको रोमन), रोहित जाट ने 86 किलो में गोल्ड मेडल, हरीश नाथ ने 55 किलो में गोल्ड मेडल (ग्रीको रोमन), पवन चाहर ने 60 किलो में गोल्ड मेडल (ग्रीको रोमन), सुजल जायनी ने 65 किलो में गोल्ड मेडल हासिल किया। मोहित प्रजापत ने 92 किलो में गोल्ड मेडल, सुरेंद्र नाथ ने 61 किलो में सिल्वर मेडल, अमानाराम 70 किलो ब्रॉन्ज मेडल, बनवारी नई 55 किलो ब्रॉन्ज मेडल (ग्रीको रोमन), गजानंद 48 किलो ब्रॉन्ज मेडल (ग्रीको रोमन), बजरंग 60 किलो ब्रॉन्ज मेडल (ग्रीको रोमन हासिल किए। कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह ने सभी पहलवानों को बधाई दी। स्कूल संचालक ओमप्रकाश स्वामी व श्यामसुंदर स्वामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर के लिए तैयारी करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के पहलवानों ने जीते 22 स्वर्णपदक।

लखासर की छात्राओं ने लगातार 5वें साल जीता खो-खो का जिला विजेता खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर के राउमावि की 19 वर्षीय छात्रा खो खो टीम ने बीकानेर जिला जीत लिया है। फाइनल मुकाबला राउमावि लखासर व बगराला धोरा नाथूसर के बीच खेला गया। नाथूसर की बालिकाओं बेहतरीन संघर्ष किया परंतु लखासर की अनुभवी छात्राओं ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 अंक से मैच जीत लिया। टीम कैप्टन गायत्री खिलेरी सहित छात्रा खिलाड़ी प्रियंका, सुरज्ञान, सीता, रामप्यारी, शिल्पा, सुमन, निरमा, बसु, आईना, माया व माया ने शानदार खो-खो खेला। व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने बताया कि खेल का आयोजन राउमावि कोलायत में हुआ और लखासर विद्यालय की टीम लगातार पांचवें साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही है। टीम प्रभारी व्याख्याता स्वरूप राठौड़, मीनाक्षी शर्मा ने टीम को बधाई दी। प्रचार्य अन्नाराम ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर के लिए पूरजोर तैयारी की प्रेरणा दी। गांव के खेल प्रेमियों में प्रसन्नता का माहौल है व सभी विजेता टीम को बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में बालिकाओं की विजय से उल्लास का माहौल है, ग्रामीणों ने दी बधाई।

सुरजनसर के 14 वर्षीय छात्र टीम हॉकी में उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्र वर्ग हॉकी में सुरजनसर के छात्र उपविजेता रहें है। हॉकी का फाइनल राउमावि बरसिंगसर व सुरजनसर के टीमों के बीच खेला गया। मैच में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उपविजेता टीम को प्रधानाचार्य सज्जन कुमार, दल प्रभारी बनवारीलाल, पीटीआई ओमप्रकाश ने बधाई दी। गांव के खेल प्रेमी राकेश डूडी, नारायण डूडी, चेतनराम मेघवाल, भोमियाजी युवा टीम ने उपविजेता बालकों का गांव आने पर स्वागत किया। ग्रामीण चेतनराम मेघवाल ने बताया कि राष्ट्रीय खेल के प्रति रूचि जगाते हुए विद्यालय ने पहली बार टीम भेजकर एक नई पहल की है। प्रथम प्रयास में उपविजेता रहना बच्चों में हॉकी खेल की भावी संभावनाएं दिखा रहा है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने टीम का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर की 14 वर्षीय हॉकी टीम रही उपविजेता।