Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पुनरासर मेले की तिथियों की घोषणा। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बड़ी खबर क्षेत्र के प्रसिद्ध पुनरासर धाम से आई है। यहां पुजारी पुनरासर हनुमानजी मंदिर ट्रस्ट ने तीन दिवसीय ऋषि पंचमी मेला महोत्सव की तिथियां की घोषणा कर दी है। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनरासर धाम में तीन दिवसीय ऋषि पंचमी हनुमान मेला आगामी 21 सितंबर से शुरू होगा। अगले दिन 22 सितंबर को मंदिर में जागरण सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे। इसके अगले दिन 23 सितंबर को मेला भरेगा। इसी दिन पूनरासर बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चना एवं महाआरती का आयोजन होगा।‌ मेलें की तिथियों‌ की घोषणा के साथ ही पुजारी परिवार मेले की तैयारी में जुट गया है।

“हर घर सहजन” एक सपना नहीं संकल्प है-डॉ.चौधरी, 2100 पौधे वितरित। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के दुलचासर में स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी डॉ जगदीश चौधरी के प्रयासों से भामाशाह शिवरतन मोहता के आर्थिक सहयोग से “हर घर सहजन” अभियान दुलचासर सहित आस पास के गांवो में चलाया जा रहा है। आज तीन चरणों में सूडसर उप तहसील क्षेत्र के चार गांवों के सात विद्यालयों में 2100 विद्यार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए गए।‌ शुक्रवार को भी केशव विधा मंदिर उमावि दुलचासर में 480 विधार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान डॉ.जगदीश चौधरी ने सैंकड़ो विद्यार्थियों को स्वचछ वातावरण को जीवन के लिए जरूरी बताते हुए सहजन के गुणों का वर्णन किया। चौधरी ने हर घर में एक सहजन के पेड़ को पालने की शपथ दिलवाई व सभी स्कूलों के स्टाफ ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

आजाद समाज पार्टी ने संग्रामाराम को दी श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजाद समाज पार्टी ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर संग्रामाराम परिहार को नियुक्त किया है। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्रसिंह भाटी,  राजस्थान प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामलखन मीणा की सहमति से परिहार को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहीराम अक्कासर ने परिहार के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी हित में कार्य करने की बात कही है। संग्रामाराम ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ वे अपने दायित्व को पूरा करते हुए पार्टी को हर गांव व प्रति वार्ड तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पार्टी विचारधारा के सभी पदाधिकारियों व समर्थकों ने प्रसन्नता जताते हुए परिहार को बधाई दी।

शिक्षा के मंदिर में मां सरस्वती हुई विराजमान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राबाउमा विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय विकास समिति द्वारा माँ सरस्वती के मंदिर बनवाया व आज विधि विधान से मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक की गई। समारोह में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख व मनोज पारख ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में भाग लिया। सभी बालिकाओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था पारख दंपति द्वारा की गई। संस्था प्रधान पदमा कौशिक ने मूर्ति का अनावरण करते हुए सभी का आभार जताया। समारोह में डॉ.अरविंद चौधरी, निर्मल कुमार पुगलिया, गोवर्धनलाल राजपुरोहित, कोड़ामल महावर व अनेक नागरिक शामिल हुए। इस दौरान शाला स्टाफ मौजूद भी रहा। सभी अतिथियों ने स्कूल के नवनिर्माण की जरूरत पर चर्चा भी की और शाला विकास पर ध्यान देने की बात कही गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राबाउमावि में विधि विधान से पूजन के साथ मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना की गई।

निर्वाचन विभाग के दल ने मदरसे मे दी ईवीएम की जानकारी। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईवीएम एवं वीवीपैट के संबध में जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मदरसा इस्लामिया रिजविया में ईवीएम प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एमडीवी दल द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं एवं मोहल्लेवासियों को मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं मतदान के प्रति जागरूक किया। जामा मस्जिद के ईमाम फजले हक, ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के सदस्य अल्ताफ सिलावट, साबिर भुट्टा, असगर अली, इकबाल राईन, हुसैन मास्टर, शहर काजी हिकमत अली, शफीक धोबी आदि ने एमडीवी दल में शामिल कार्मिक नौरतमल शर्मा, सहीराम भांभू कांस्टेबल रामनिवास आदि का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसे में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली बताई, दी निर्वाचन संबंधी जानकारी।