Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 21.18.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 6 खास खबरें एक साथ।

1- पिछड़े वर्ग के 40 परिवार पहुंचें देवदर्शन यात्रा पर, मां करणी के दर्शन कर की धर्म-जागरण की प्रार्थना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। सेवा भारती द्वारा देव दर्शन कार्यक्रम के तहत रविवार को श्रीडूंगरगढ़ की 8 सेवा बस्तियों से 40 परिवारों को देवदर्शन यात्रा पर ले जाया गया। कस्बे के कालूबास की अंबेड़कर बस्ती, आडसर बास की गवारिया बस्ती, साटिया बस्ती, बिग्गाबास की रेगर बस्ती, नटिया बस्ती, मेघवाल बस्ती, मोमासर बास की वनबावरिया बस्ती एवं वाल्मिकी बस्ती से 40 परिवारों का इस यात्रा के लिए चयन किया गया एवं सभी को देशनोक करणी माता के दर्शन करवाए गए। सेवा भारती जिलाध्यक्ष इंद्रचंद्र तापड़िया ने बताया कि समाज में सामाजिक समरसता एवं एकजुटता के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत लगातार यात्राएं जारी रहेगी। रविवार को यात्रा में शामिल परिवारों के सदस्यों ने मां करणी के दर्शन कर धर्म-जागरण की प्रार्थनाएं की। इस दौरान सेवा भारती के कई कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

2-समारोहपूर्वक मनाएगें दुर्गादास राठौड़ जयंती, तैयारी बैठक में हुई यह चर्चाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती को क्षत्रिय युवक संघ की स्थानीय इकाई द्वारा समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस संबध में तैयारी बैठक रविवार को श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ स्वंयसेवक एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा ने जयंती कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सर्वसमाज के लोगों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। छात्रावास कार्यसमिति अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास संचालन ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, श्रवणसिंह कीतासर, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, उपसरपंच मांगुसिंह जोधासर, छोटुसिंह, हरीसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर,ओमपाल सिंह जोधासर, भागीरथ सिंह, दीपेंद्र सिंह धर्मास, जगदीश सिंह सुरजनवासी, प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर आदि ने भी आयोजन संबधी विचार रखे।

3- चिरपडनाथजी की बगीची में तीन दिन होगें भव्य कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। कस्बे के गौरव पथ स्थित बाबा चिडपडनाथ जी की बगीची में सावन माह में हो रहे एक महिने के आयोजन अब सावन पुरा होने के साथ ही परवान पर चढ़ रहे है। यहां भोले की फौज करेगी मौज द्वारा लगातार विभिन्न आयोजन हो रहे है एवं सावन के अंतिम सोमवार 4 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक यहां लगातार तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगें। यहां 4 अगस्त को जहां बाबा बर्फानी की विशाल प्रतिमा बनाते हुए बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा एवं शाम 8.15 बजे महाआरती की जाएगी। इसी क्रम में 5 अगस्त मंगलवार को दोहपर 12.15 बजे नौ दिवसीय अखंड किर्तन का विसर्जन एवं शाम 4 बजे माहेश्वरी महिला समिति व प्रेम सत्संग मंडली द्वारा झूला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें लड्डू गोपालजी को सावन के झुले खिलाए जाएगें एवं छोटे बच्चे राधा-कृष्ण का वेश सजा कर शामिल होगें व पुरस्कार प्राप्त करेगें। वहीं 6 अगस्त को भोले की फौज करेगी मौज द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह 11 बजे महाभोग के साथ शुरू होने वाला भंडारा दिन भर जारी रहेगा।

4- गौ-भोग लगवा कर मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव कोटासर में संचालित श्री करणी गौशाला में रविवार को गौशाला से जुड़े प्रवासी नागरिक गोपाल महिया द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर गौ-भोग का आयोजन करवाया गया। गौशाला कमैटी ने बताया कि खल-मूंग चूरी एवं गुड का भंडारा गौशाला में सेवाप्राप्त कर रही गौमाता को लगाया गया एवं महिया का आभार जताया गया।

5- राज्य सम्मेलन में गठित हुई नई कमेटी, समापन पर किया सहयोगियों का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। बीकानेर में चल रहे तीन दिवसीय जनवादी महिला समिति के 13वें राज्य सम्मेलन का समापन रविवार को नई कार्यसमिति के गठन के साथ हुआ। प्रदेश महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में गत तीन वर्षों के कार्यकाल की रिपोर्ट अनुमोदित की गई एवं आगामी तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से कार्यसमिति, कार्य योजना एवं संघर्ष की दिशा तय की गई एवं कई प्रस्ताव पारीत किए गए। समापन सत्र में समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके श्रीमती ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, स्मार्ट मीटर, बंद स्कूलों और पर्यावरण विरोधी फैसलों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। समापन पर सम्मेलन में सक्रिय रहे सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं का एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

6- संघ ट्रस्ट की हुई बैठक, जिम्मेदारियां बांटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सबसे पुराने एवं बड़े संघ श्री रूणिचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट की इस वर्ष की फेरी की रवानगी 21 अगस्त को होनी है। यात्रा की तैयारियों के लिए संघ ट्रस्ट की बैठक रविवार को शाम 5 बजे कृष्ण सदन में रखली गई। संघ के वरिष्ठ सदस्य श्रीकिशन व्यास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गत बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपें गए कार्यों की प्रगति समीक्षा की गई एवं यात्रा से जुड़ी तैयारियों के अलग अलग प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।