Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने आज क्षेत्र में बड़ी संख्या में होने वाले विवाह समारोहों में मास्क व सेनेटाइजर नहीं भूलने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के निर्देश दिए है। शिवराण ने कहा कि आयोजन कर्ता कोविड-19 की गाईडलाईन का पूरा ख्याल रखें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शिवराण ने मंगलवार शाम को मैरिज पैलेस, धर्मशाला, भवन संचालकों, टैंड, बैंड, फोटोग्राफी आदि व्यवसायियों की बैठक भी थाने में ली। बैठक में सभी को सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की जानकारी दी गई एवं किसी भी सूरत में गाईडलाईन के उलंघ्घन में हिस्सेदार नहीं बनने को चेतावनी दी गई। शिवराण ने गाईडलाईन के उलघ्घंन पर इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही। सभी आयोजकों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भी आग्रह है कोरोना महामारी को देखते हुए नियमों की पालना में प्रशासन का सहयोग करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने विवाह में शामिल होने वाले सभी सहयोगियों की बैठक ली।