Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2021। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में फिर से बारिश के आसार मजबूत होने लगे है। आज से मौसम करवट लेगा और आज से बुधवार तक बरसात की संभावना रहेगी। पिछले सोमवार श्रीडूंगरगढ़ में भारी बारिश हुई व लगातार एक हफ्ते क्षेत्र में बादल बरसते रहें थे। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर जिले में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश होने के आसार है तथा जोधपुर, नागौर, चूरू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ हवा का साथ मिला तो बीकानेर जिले में भी तरबतर करने वाली बरसात हो सकेगी। कृषि कुएं के किसान मालाराम सारस्वत ने बताया कि 3-4 दिन सूर्य की तेज गर्मी के बाद अब बरसात हुई तो सिंचित कृषि में उत्पादन बढ़ने की संभावना भी बढ़ेगी और किसान को लाभ मिलेगा। वहीं बारानी कृषक खुमाराम मेघवाल ने बताया की बारानी में देरी से बिजाई करने वाले किसानों को अब बरसात होने से फायदा होगा।