Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220224-WA0061
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। अपराधों के घटित होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना तो पुलिस का काम है ही, लेकिन अपराध एवं दुर्घटनाएं नहीं हो ऐसा प्रयास भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कर रही है। बुधवार को इसी लक्ष्य से गांव बिग्गा में पुलिस-पब्लिक मिटिंग का आयोजन किया गया एवं नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले ऊंटगाड़ों पर रिफलेक्टर लगाए गए। गांव बिग्गा में आयोजित पुलिस पब्लिक मिटिंग की अध्यक्षता सरपंच जसवीर सारण ने की एवं थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने ग्रामीणों को आनलाईन ठगी के बारे में जागरूक किया। शिवराण ने ग्रामीणों से पुलिस की आंख, कान बन कर अपराधों की सूचनाएं तुरन्त देने एवं जागरूक होकर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की। दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार, कमलेश, रामनिवास आदि की टीम ने नेशनल हाईवे पर ड्यूटी देने के दौरान वहां से गुजरने वाले ऊंटगाड़ों पर रिफलेक्टर लगाए। विदित रहे कि रात के समय में सामने से भी गाड़ी आने के दौरान लाईटों की चकाचौंध में आगे चल रहे ये ऊंटगाड़े दिखाई नहीं देते और इस कारण दुर्घटनाएं हो जाती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने ली ग्रामीणों की बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर पुलिस टीम ने लगाए ऊंट गाड़े पर रिफ्लेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जवानों ने देर शाम तक लगाए रिफ्लेक्टर।