Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1 (63)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2020। कस्बे में बाजार की गलियां सूनी पड़ी है, दुकानों पर ताले टंगे है। आज प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के विरोध में बाजार बंद किया गया है। 40 दिन से धरने पर बैठे गौरक्षनाथ बस्ती वीर तेजा कॉलोनी संघर्ष समिति को आज व्यापारियों ने आंशिक समर्थन दिया है। धरने के 40वें दिन समिति ने बाजार बंद की अपील की जिससे 12 बजे तक बाजार बंद की बात पर सहमति हुई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने कहा कि प्रशासन के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए उनकी मिलीभगत बिना उनकी नाक के नीचे ये अतिक्रमण कैसे हो गए।

पर्दे के पीछे की राजनीति सामने आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण में कई रसूखदारों की जमीनें भी आ रही है। व्यापारियों में आज यही चर्चा हो रही है कि अब ये धरना देने में मोहरा बन रहें लोगों के पीछे के नेता और इस मामले के पक्ष के नेता सामने क्यों नहीं आ रहे है। ये पर्दे के पीछे से क्यों खेल रहें है और गरीब जनता को फुटबाल बना दिया है। कुछ तो कह रहे है कि क्या वास्तव में किसी गरीब का घर टूटा है। प्रशासन की और से लगातार किसी का घर नहीं तोड़ने के प्रमाणिक बयान आ रहें है। क्षेत्र की आम जनता की भी रुचि इस संबंध में बढ़ गयी है कि यहां किस के प्लॉट है और किसने प्लॉट काटे, कौन हटवाना चाहता है और कौन इनको बचाना चाहता है। ये सब सवाल आज बन्द के दौरान हर चौराहे पर चर्चा का विषय बन गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ बाजार 12 बजे तक रहेंगे बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ बाजार 12 बजे तक रहेंगे बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ बाजार 12 बजे तक रहेंगे बंद।