Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
lote
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज कोरोना टीकाकरण मात्र एक स्थान पर है जहां केवल 80 डोज लगाए जाएंगे। आज सेरूणा पीएचसी में गांव नारसीसर में प्रथम डोज के 48 टीके व द्वितीय डोज के 32 टीके ऑन स्पॉट बुकिंग से लगाए जाएंगे। क्षेत्र में रविवार को गांव बाडेला में 300 डोज प्रथम 180 व द्वितीय 120 डोज विभाग द्वारा लगाए गए परन्तु यहां बड़ी संख्या में युवाओं को निराश लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कम से कम 500 टीके के शिविर का आयोजन करने की मांग की। बता देवें टीकाकरण अभियान में संयमित व शांतिपूर्ण टीकाकरण की मिसाल क्षेत्र में बाडेला ने कायम की है। रविवार को भी शांतिपूर्ण ढंग से ग्रामीण बैठे रहें व अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीके समाप्त होने पर लौट गए। शनिवार को यहां टीकाकरण के लिए पुरुषों ने महिलाओं के सम्मान में व महिलाओं ने युवाओं के लिए टीके लगाने की बात कही। चिकित्साकर्मी भी यहां उत्साह पूर्वक टीकाकरण सम्पन्न करवा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला गांव में रविवार को टीकाकरण के लिए आए बड़ी संख्या में ग्रामीण निराश लौट गए।