Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
मजदूर दिवस पर आज किसानों के लिए विधायक सरकार तक उठाएंगे आवाज, युवा नेता करेंगे जीएसएस का घेराव।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मूंगफली बिजाई का समय आ गया है और किसानों को 6 घंटे की जगह 4 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है और उसमें भी ट्रिंपिग आ रही है। ऐसे में आज मजदूर दिवस पर किसानों के लिए बिजली की मांग को लेकर विधायक गिरधारीलाल महिया सरकार तक आवाज उठाएंगे। महिया ने विद्यार्थियों की परीक्षा, किसान को पूरी बिजली, उद्योग धंधे ठप्प, गांवो में बिजली के कारण गड़बड़ा रही पेयजल आपूर्ति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को पत्र देकर बिजली संकट का निदान करने व श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में बिजली आपूर्ति पूरी करने की मांग की है। महिया ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए व किसानों को बिजली 6 घंटे पूरी दी जाए। वहीं युवा नेता डॉ विवेक माचरा आज 11 बजे 220 केवी जीएसएस का घेराव करेंगे। माचरा ने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार के कारण बिजली संकट की बात कही। माचरा ने कहा कि किसानों की बिजली कटने से मूंगफली बिजाई पर सीधा असर होगा और किसान के उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। माचरा ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे व बिजली कम से कम 6 घंटे लेकर ही दम लेंगे।