Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
bhai-dooj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2022। मंगलवार को ग्रहण के कारण ग्रामीण अंचल सहित शहर में घरों के आगे आज सुबह गोवर्धन पूजन किया गया। महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बना कर धूप दीप से पूजन किया।महिलाओं ने बच्चों की दीर्घ आयु व घर में सुख समृद्धि की कामना की। युवतियों ने गोवर्धन की सुंदर सजावट की व दीप जलाए। सुबह भी नागरिकों ने पटाखे फोड़े।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों के आगे गोबर से सुंदर गोवर्धन सजाएं गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर की महिलाओं ने एक साथ किया पूजन।

भाइयों के तिलक कर पाए उपहार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैया दूज का पर्व भी आज ही मनाया गया। बहनों ने भाइयों को घर बुला कर तिलक कर भोजन करवाया। घरों में यम व यमुना की कथा सुनी गई व बहनों ने भाइयों के लिए मंगलकामनाएं की। भाइयों ने बहनों को उपहार, कपड़े , मिठाई आदि दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाई बहनों ने मनाया भैया दूज।

मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग, बांटा प्रसाद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के ठाकुरजी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया गया। गांव सूडसर के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में हनुमानजी मन्दिर में लगाया अन्नकुट का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में देवकिशन शर्मा के घर अन्नकुट का प्रसाद लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार ने लड्डूगोपाल को लगाया अन्नकुट का भोग।