Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल के 2022। अपने गांव से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आये एक किसान की जेब पर डाका डाल दिया गया। क्षेत्र में किसान के साथ वारदात की एक ओर घटना होने के बाद पुलिस भी दौड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के गांव लिखमादेसर निवासी प्रभुनाथ सिद्ध अपने भतीजे मुन्नीनाथ के साथ श्रीडूंगरगढ़ आया था। यहां हॉस्पिटल में उसने शुगर की दवाई लेने के बाद वह स्वर्णकार के यहां गया और उसे पैसे देने के लिए जेब मे हाथ डाला तो पता चला कि उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए गए है। ऐसे में तुरन्त पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जेबतराशी की घटना के आरोपी की तलाश में जुट गई है। विदित रहे कि क्षेत्र में पहले भी ऐसी वारदाते हो चुकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरा खंगालती पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेबतराशी का शिकार किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरा खंगालती पुलिस।