Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mahaveer
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2025। महापुरूष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला ‘तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति सम्मान-2025’ जोधपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार को दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए चयन समिति ने एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार की सेवाओं के लिए उन्हें चुना है। कार्यक्रम संयोजक निर्मल पुगलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अप्रैल को नागरिक विकास परिषद भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पंवार को ये सम्मान दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी खेतुलाल पुगलिया करेंगे व मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदेव बोहरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुदंर चांडक समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्य वक्ता अंबिका डागा होगी। समिति मंत्री सुशील सेरड़िया सहित सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।