Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। अलसुबह हुई बरसात में कस्बे के वार्ड 14 में बेसहारा नंदी की लोहे के पोल में दौड़ते करंट से मौत के बाद पार्षद व वार्डवासियों ने रोष जताया व बिजली विभाग पर लापरवाही व सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए।वार्डवासियों की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने जिम्मेदारों तक खबर को पहुंचाया। इस पर बिजली विभाग एक्टिव हुआ और मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया। विभाग के कार्मिकों ने शाम तक लोहे के पोल से तारों को सीमेंट के पोल पर शिफ्ट कर दिया है। इस कार्य के पूर्ण होने पर पार्षद सत्यनारायण नाई ने टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि दो साल में 20 से अधिक शिकायत देने के बाद भी ये कार्य नहीं किया गया और आज टाइम्स में प्रकाशन के बाद विभाग की नींद टूटी और ये मौत को आमंत्रण देता पोल बदलने का जरूरी कार्य हो सका है। वार्डवासी जितेंद्र सुथार, देवीलाल तावणियां, भंवरनाथ सिद्ध, संतोष जाट, मुकेश जाट, श्यामसुंदर तावणियां, मोतिलाल नाई, रामप्रताप सारस्वत, रघुनाथ माली ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का बहुत आभार जो जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में सदैव तत्पर रहता है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आम नागरिकों को प्रभावित करने वाली हर खबर को प्रमुखता से स्थान देने का कार्य क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रामाणिक व विश्वसनीय तौर पर कर्मठता से किया जा रहा है।

जान लेने के बाद क्यों जागे..?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांप के गुजर जाने के बाद लीक पीटने का काम करने की कहावत सरकारी विभागों पर लागू होती है। बिजली विभाग अधिकतर दुर्घटनाएं होने के बाद ही जनहित कार्य करवाता है। ऐसे में बेसहारा नंदी की जान लेने के बाद ही विभाग क्यों जागे.? ये सवाल नागरिकों के मन में उठ रहा है। क्षेत्र में ऐसे कई स्थान है जहां लोहे के पोलों में दौड़ता करंट दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। ऐसे में जरूरत है कि विभाग इन पोलों को बदल कर सीमेंट के पोल लगावें जिससे और किसी बेजुबान के प्राण जाने से बच सकें।
नंदी का अंतिम संस्कार किया वार्डवासियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज वार्ड में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए नंदी का वार्ड वासियों ने सामूहिक सहयोग से अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से किया। वार्डवासियों ने नंदी को पुष्पाजंलि अर्पित की व उसे सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खबर प्रकाशन के बाद कार्मिक पहुंचे तार शिफ्ट करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो साल से खड़े सीमेंट के पोल पर सभी तार शाम 5.30 बजे तक शिफ्ट कर दिए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड वासियों ने बेसहारा नंदी को विधि विधान से दी अंतिम विदाई।