Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने 6 वर्षों में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक क्रांति को जन्म दिया है और पाठक संख्या के बलबूते तो टाइम्स ने पूरे जिले में इतिहास रच दिया है। ये बात केन्द्रीय साहित्य अकादमी के पुरस्कार से सम्मानित व वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य ने कहा सत्ता हो या ब्यूरोक्रेट्स, टाइम्स ने सदैव बिना डरे निष्पक्षता के साथ खबरों का प्रकाशन किया है जिससे जनता के बीच विश्वसनीयता को कायम करने में टाइम्स पूर्णत: सफल रहा है। टाइम्स ने विभिन्न आयोजनों व अनेक मंचो पर सामाजिक सराकारों की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को शुभकामनाएं देते हुए सदैव नई क्रांति व संघर्षों का साथ देकर जनहित की पत्रकारिता करने की बात कही। उन्होंने सदैव पत्रकारिता के धर्म का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी। बीकानेर रूद्रा न्यूज के संपादक धीरेन्द्र आचार्य ने आयोजन की सराहना करते हुए टाइम्स टीम के कार्य की सराहना की। आचार्य ने कहा कि कल की सी बात लगती है जब 6 वर्ष पूर्व टाइम्स प्रारंभ हुआ। आज मीडिया क्षेत्र में टाइम्स का नाम रूरल क्षेत्र में सबसे अधिक स्थापित ब्रांड का नाम बन गया है। आचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए संपादक कपिला स्वामी व प्रबंधक विशाल स्वामी को बधाई दी। टाइम्स की ओर से मधु आचार्य व धीरेन्द्र आचार्य का सम्मान शिवकुमार स्वामी, हरिओम तावणियां, रणजीत सोनी ने राम मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर, शॉल ओढ़ाकर व फूलमालाएं पहनाकर किया। विशाल स्वामी ने टाइम्स टीम की ओर से मधु आचार्य व धीरेन्द्र आचार्य के स्नेह व शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव स्वामी, सुमति पारख, रणजीत सोनी व संपादक कपिला स्वामी ने साहित्यकार मधु आचार्य का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य ने कहा टाइम्स का सफर शानदार रहा है। उन्होंने आगे भी निष्ठापूर्वक पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव ने टाइम्स की ओर से रूद्रा न्यूज के संपादक धीरेंद्र आचार्य का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम अध्यक्ष मधु आचार्य ने किया राम भदावर का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य ने सुदीप भोला का किया सम्मान।