Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों की रोचकता हर दिन बढ़ती जा रही है एवं शनिवार को नामांकन के सातवें दिन 7 प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन पत्र रिर्टनिंग अधिकारी के यहां पेश किए। इन्हें मिला कर अब तक कुल 12 प्रत्याशी मैदान में आ चुके है। नामांकन के लिए अब अंतिम दिन सोमवार को है, रविवार का अवकाश रहेगा एवं सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेगें। विदित रहे कि विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनने के लिए अभी तक रिर्टनिंग अधिकारी कार्यालय से 35 से अधिक नामांकन पत्र जारी करवा लिए गए है। इनमें से 12 जनों के 13 नामांकन पत्र तो दाखिल हो चुके है एवं अब देखना है कि सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कितने लोग मैदान में और कूदते है।

इन्होनें भरा आज नामांकन, पढ़ें विस्तार से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने अपना नामाकंन दाखिल किया व इनके साथ जुगलकिशोर तावणियां, आशिष जाड़ीवाल, किशनसिंह राजपुरोहित, बंशीलाल तावणियां आदि मौजूद रहे। शुक्रवार रात को ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने वाले क्षेत्र के युवा नेता विवेक माचरा ने रालोपा से अपना नामांकन दाखिल करवाया है। इनके अलावा श्रवणसिंह पुंदलसर ने अभिनव राजस्थान पार्टी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद रामसिंह जागीरदार, सेवानिवृत संगीत शिक्षक भीखाराम नाई, , तारासिंह ओड़, सुमन कंवर ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामाकंन दाखिल करवाया। इनसे पहले 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक माकपा से गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस से मंगलाराम गोदारा, भाजपा से ताराचंद सारस्वत, असपा से आशाराम सांसी, निर्दलीय के रूप में सांवतसिंह खिलेरी, बसपा की टिकट घोषणा के बिना ही बसपा से तारासिंह ओड़ ने अपना नामाकंन दाखिल करवाया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा अपना नामाकंन दाखिल करते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा से नामांकन दाखिल करते विवेक माचरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद रामसिंह जागीरदार उर्फ परसराम राजपुरोहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिनव राजस्थान पार्टी की और से श्रवणसिंह पुदंलसर ने किया नामांकन दाखिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने पहुंचे दिव्यांग भीखाराम नाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तारासिंह ओड़ एवं उनकी पत्नी सुमन कंवर ने भरा निर्दलीय के रूप में नामांकन।