Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2021। ऋषि पंचमी का पर्व क्षेत्र में कस्बे सहित गांव गांव में मनाया गया। माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। समाज में बहनों ने अपने भाइयों को राखियां बांधी और मुंह मीठा करवाया वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। कस्बे के घरों में सप्त ऋषियों का पूजन कर खीर का भोग लगाया व कथा सुनी गई। बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी ने बताया कि इस दिन का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है और माना जाता है कि इस दिन पूजन व कथा श्रवण से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिराम बाबा को धोक लगाई। किसान परिवारों ने सांप बिच्छू तथा जहरीले जानवरों से सुरक्षा की कामना करते हुए हरिरामजी के प्रसाद भोग लगया व पशुओं को तांती बांधी।
गांव सातलेरा में महिलाओं ने गाई छावलियां, ठुकरियासर से पैदल यात्री हुए रवाना।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऋषि पंचमी के पर्व पर आज हरिरामजी महाराज एवं नखत बन्नसा के मंदिरों पर भक्तों की चहल पहल नजर आई। लोक देवता हरिरामजी महाराज के मंदिरों पर आज अलसुबह से भक्तों ने धोक लगानी प्रारम्भ कर दी तथा भक्तों ने नारियल, पतासे, खीर, लड्डू, पेड़ा का प्रसाद भोग लगाया। किसानों परिवारों ने सांप बिच्छू तथा जहरीले जानवरों से रक्षा की कामना की। सातलेरा स्थित हरिराम जी महाराज के मंदिर पर भक्तों ने कतार में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धोक लगाकर गांव में खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने हरिराम जी महाराज की छावली भजन गाएं। ग्रामीणों ने अपने पालतू पशुओं के हरिरामजी की तांती बांधकर जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की। इस अवसर पर हरिराम जी मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पुजारी मालाराम सारस्वत ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गांव में सुख शांति तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसी प्रकार नखत बन्ना सा के मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन किए। गांव ठुकरियासर में हरिराम जी महाराज का छोटिया जोहड़ पर शुक्रवार रात संगीतमय जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आज सुबह श्रीराम पैदल यात्री संघ धूमधाम से गांव से झोरड़ा के लिए रवाना हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में छावलिया गाती महिलाओं ने मांगी खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्योंहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में श्रीराम पैदल यात्री संघ रवाना हुआ झोरड़ा कि लिए, शुक्रवार रात हुआ जागरण का आयोजन।