Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 जन्म जयंति देश भर में उत्साह पूर्वक मनाई जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा के समानता के मंत्र को कांग्रेस ने सदैव अपनाया है। आज भी कांग्रेस का ये ध्येय है कि समाज में समानता हो व जातिगत भेदभाव मिटाकर एक धर्मनिरपेक्ष देश का निर्माण हो। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के दौरान यहां सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी, वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल सोमाणी, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, कल्याणसर सरपंच आईदान गोदारा, हीरालाल कूकणा, संदीप नाई, श्यामसुदंर दर्जी, प्रह्लाद सुनार, युसुफ चुनगर, कादर खान, मनोज सुथार, रमेश बासनीवाल, रामचंद्र प्रजापत, मूलचंद स्वामी, नानूराम मेघवाल, मंगतूराम मेघवाल, राजेश मंडा, सोहनलाल महिया, प्रकाश दुसाद, अयूब खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। यहां से कांग्रेसी सदस्यों ने अंबेडकर स्मृति भवन पहुंच कर भी बाबा साहेब को याद किया।

जेपीएस में मनाई बाबा की जन्म जंयति, बच्चों ने जाना बाबा को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की जन्म जंयति उनके चित्र पर पुष्पहार चढ़ाकर जयकारे लगा कर मनाई। निदेशक कुंभाराम घिंटाला सहित स्टाफ ने बच्चों को अंबेडकर स्मृति भवन का दौरा करवाया व बाबा साहेब के बारे में जानकारी दी। स्टाफ हैड चंद्रमुखी घिंटाला ने बाबा के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताते हुए बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

मोमासर में मनाई बाबा साहेब की जन्म जयंति, शामिल हुए अनेक ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में बाबा साहेब के 132वें जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। अनेक युवाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया और शोभा यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होकर लाछड़सर रोड स्थित अंबेडकर भवन पहुंची। यहां बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित कर भारत में उनके योगदान पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, उपसरपंच जुगराज संचेती, बाबूलाल चालिया, हूलासाराम मेघवाल, डूंगरराम, पुरखाराम कताला, गौरीशंकर बागड़ी, भागुराम, भीम सेना सचिव धन मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी भींवाराम, पुखराज, उमेश, ताराचंद, अशोक, बलबीर, मनफूल, ओमजी, मूलचन्द, बजरंग, भगवानाराम बरोड़, गोपालराम गोदारा, आसाराम नैण, खियाराम गोदारा, कुशलाराम गोदारा, गणेशाराम गोदारा, अमराराम सिवल, मालाराम नाई, लिछीराम गोदारा, बाबूलाल गर्ग, सुभाष गर्ग, रणजीत खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

ठुकरियासर में बाबा साहेब को किया नमन, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के पंचायत भवन में सरपंच अमराराम गांधी की अगुवाई में बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। गांधी ने समाज में समानता के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ी को बाबा को जानने की प्रेरणा दी। इस दौरान पंच भैराराम शर्मा, चंदनमल शर्मा, लकेश चौधरी, हनुमान सिंह गोदारा, सुनील तावनियां, भारत सारस्वत, नानूराम बावरी, गंगाराम, हीराराम, तोलाराम, जगदीश, बुद्धराम गांधी, हेतराम सारण, शंकरलाल, भंवरलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

जाखासर में दी बाबा को श्रद्धाजंलि, अनेक ग्रामीण रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देकर युवाओं ने उनके जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण की अगुवाई में बाबा के जीवन संघर्षों की चर्चा की गई। ईश्वरराम मेघवाल, ओमप्रकाश, भूराराम, रामरतन, रामदयाल पवार, रामनारायण सारण, मांगीलाल सहू, ओमप्रकाश सारण, सांवरमल सारण, कोजाराम मेघवाल, मुखराम, मुलाराम, मुनीराम, गोपाल, राजेश, रामकिशोर, बाबुलाल, सुभाष, बजरंग, गोवर्धन, रामदेव सहू, धनराज सहू, हेतराम सहू ने पुष्पाजंलि अर्पित की।