Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240825-WA0055
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को दिन भर कुश्ती दंगल का रोमांच चला एवं शाम होते होते दुधीया रोशनी में कब्बड़ी के सेमीफाईनल महामुकाबले शुरू हो गए। रविवार को कुश्ती में 50 किलो तक, 50 से 55 किलो तक, 56 से 65 किलो तक एवं ओपन लिखमादेसर केसरी की कुश्ती लड़ी गई। लिखमादेसर केसरी के मुकाबले में स्थानीय, आस पास के जिलों, हरियाणा से 81 नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। गांव के खिलाड़ी एवं खेल आयोजन में व्यवस्था देख रहे शंकर कलवाणियां ने बताया कि 50 किलो तक भार वर्ग में 22 पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें फोगाट खेल एकेडमी हामूसर के पहलवान अजय कुमार ने प्रथम एवं महेन्द्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 50 से 55 किलो भार वर्ग में 18 पहलवानों ने भाग लिया व हामूसर के किसनलाल ने प्रथम एवं बीनादेसर के राजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो तक भार वर्ग में जय हिंद स्पोर्टस एकेडमी के आदित्य तावणियां ने प्रथम एवं बगगड़ के रविन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लिखमादेसर दंगल केसरी ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में 28 पहलवानों ने भाग लिया एवं मुकेश गोदारा लूणकरणसर प्रथम व बग्गड के रविन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैच रैफरी सिकंदर सिंह, मुकेश सिंह एवं नितिन सिंह का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विजेता पहलवानों को दंगल मैदान में ही पुरस्कृत किया गया। रविवार को अतिथि रूप में रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, सिद्ध युवा महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां, रिद्धकरण सोनी, सरंपच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, पूर्व उपसरपंच मूलनाथ जाखड़, सुल्ताननाथ, इमिलाल, श्रवणनाथ, सांवरमल ज्याणी, रामकरण नाथ सिद्ध, ओमनाथ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया व खिलाडियों को पुरस्कृत किया।

गांव की एकता एवं सम्मान का केन्द्र बना आयोजन, अब हर साल करवाने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की 53 ग्राम पंचायतों में से खेल महोत्सव आयोजित करवाने की पहल ग्राम पंचायत लिखमादेसर में ही हुई है। पंचायत के इस कार्यकाल में बने गांव का खेल मैदान स्टेडियम इस आयोजन के माध्यम से गांव की एकता एवं सम्मान का केन्द्र बन गया है। आयोजन के दौरान आस पास के गांवों से पहुंचने वाले दर्शकों एवं अतिथि रूप में पहुंचने वाले विशिष्ट जनों ने भी इस आयोजन को खुब सराहा है। ग्रामीणों को भी चार दिनों तक मोबाईल से बाहर निकल कर स्वस्थ मनोरंजन मिल पाया है। ऐसे में ग्रामीण इस आयोजन से खासे उत्साहित है एवं गांव के युवाओं की इस आयोजन कमेटी से यह आयोजन प्रतिवर्ष करवाने की अपील कर रही है। रविवार को सैंकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बताते हुए प्रत्येक वर्ष आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है ऐसे आयोजनों से ही युवा पिढ़ी मोबाईल को छोड़ कर पुन: खेलों से जुड़ पाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर दंगल केसरी कुश्ती से पहले पहलवानों से परिचय करते अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवांए देने वाले रैफरी का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को दी गई नकद राशि व ट्राफी।