Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। क्षेत्र के तीन युवाओं ने इंटरनेशनल व एक ने स्टेट लेवल पर मेडल हासिल किए है। गांव लिखमीसर उत्तरादा से मनोज पुत्र श्रवणराम मेघवाल, नानूराम पुत्र तोलाराम मेघवाल, मोहित पुत्र गोपालराम जाखड़ ने इन्डो-नेपाल इंटरनेशनल बॉलीवाल चैपियनशिप का आयोजन 15 मई से 19 मई को किया गया तीनों युवा भारत की टीम में खेले और सिल्वर मेडल हासिल किया। समाचार से गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने गांव का नाम रोशन करने पर तीनों युवकों को बधाई दी है।

राम ने जीता एक गोल्ड व दो सिल्वर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में पावर लिफ्टिंग से जुड़े युवा राम कूकणा ने रविवार को जयपुर में आयोजित निजी प्रतियोगिता में भाग लिया। युवक ने राजस्थान स्ट्रांगमेन चैम्पियनशिप 2023 में पदक हासिल किए है। राम ने बताया कि 70-80 भार वर्ग में मॉन्स्टर डंबेल व डेडलिफ्ट में सिल्वर हासिल करने के साथ स्ट्रांग एलाइंनस में एक गोल्ड मेडल भी जीता है। युवक को परिचितों ने बधाई दी।