Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। एक ही दिशा में जा रही तीन गाड़ियां एक दूसरे के पीछे एक के बाद एक टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना आज सुबह करीब 5 बजे हाइवे पर लखासर टोल नाके के पास हुई। बीकानेर की ओर जा रही एक पिकअप उसके पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर और उसके पीछे चल रही पार्सल वैन चल रही थी। पार्सल वैन ने डिजायर और पिकअप को क्रॅास करने के लिए गाड़ी दौड़ाई और डिजायर का ड्राइवर उनींदा होने के कारण उसे देख नहीं पाया और डिजायर को पिकअप से आगे लेने के लिए अचानक पार्सल वैन के आगे कार को दे दिया। पार्सल वेन से डिजायर टकरा गई और डिजायर जाकर आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टोल मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि बड़े त्योहार के दिन तीनों गाड़ियों के चालक बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ और गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ है और क्रेन द्वारा गाड़ियों को हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, कार टकराई पार्सल वैन से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह हुए हादसे में पार्सल वैन पलट गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अन्य वाहनों की मदद से गाड़ियां हटवा कर रास्ता खुलवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ने वैन को दी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप के साइड से लगी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रेन की मदद से उठाई गाड़ियां, अभी तक थाने में दर्ज नहीं हुआ है मामला।