Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। एडीजे क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशों के बाद पूरे राजस्थान में पुलिस जबरदस्त एक्शन में है एवं सभी बदमाशों के ठिकानों पर पहुंच कर दबीश दे रही है। इस अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी एक्टिव रही एवं थाने की अलग अलग टीमों ने शनिवार को शराब, डोडा पोस्त पकड़ने की कई कार्रवाही की है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की तीन टीमों ने अलग अलग जगहों से चार जनों को गिरफ्तार कर संभावित बदमाशी को भी टाली है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई रविन्द्र सिंह ने कुनपालसर निवासी भंवरलाल, ठुकरियासर निवासी लालचंद को, एएसआई पूर्णमल ने कस्बे के आडसर बास निवासी नदीम को एवं हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने गुंसाईसर बड़ा निवासी दिनेश को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।